उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। गर्भवती महिलाओं, सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, डायलिसिस एवं कैंसर से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों में सामाजिक एवं…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल  उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शहडोल जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों का व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए। सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं…

Read More

WPL 2027 का शेड्यूल तय, 14 जनवरी से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महामुकाबला

नई दिल्ली क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. विमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन का शेड्यूल लगभग तय हो गया है. पुरुषों की तरह महिला खिलाड़ियों ने भी डब्ल्यूपीएल के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है.   भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुताबिक विमेन्स प्रीमियर लीग का अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 के बीच खेला जाएगा. महिलाओं के इस महामुकाबले का फैन्स को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है. नया सीजन शुरू होने से पहले…

Read More

अलवर नगर निगम में बीजेपी का पलड़ा भारी, 9 निर्दलीयों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार

जयपुर राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के तहत अलवर नगर निगम के नतीजों के बाद अब नगर सरकार की तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है. 65 वार्डों वाले अलवर नगर निगम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम हो गई थी. बीजेपी ने दावा किया है कि अब 9 निर्दलीय पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है, जिसके साथ ही बीजेपी ने बहुमत का जरूरी आंकड़ा (33) आसानी से पार कर लिया है.   भाजपा…

Read More

राजस्थान की राजस्व प्राप्तियां बढ़ीं, अगस्त तक सरकार को मिले ₹57,396 करोड़

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त 2026 तक प्रदेश के प्रमुख राजस्व अर्जक मदों से कुल राजस्व प्राप्तियां 57 हजार 396 करोड़ रुपये रही हैं, जो गत वर्ष की समान अवधि में 51 हजार 61 करोड़ रुपये थीं। इस प्रकार राजस्व प्राप्तियों में 12.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्य सचिव बुधवार को शासन सचिवालय में प्रमुख राजस्व अर्जक विभागों की राजस्व प्राप्तियों एवं कार्ययोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने विभागों को राजस्व वृद्धि की गति बनाए रखने…

Read More

सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गौरवशाली राजनीतिक यात्रा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष लेख।

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके राजनीतिक और प्रशासनिक सफर को रेखांकित करते हुए विशेष लेख लिखा है। डॉ. यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की मोदी की यात्रा को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी भूमिका…

Read More

भैयाथान क्षेत्र को सड़क विकास की बड़ी सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 34.15 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन।

रायपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भैयाथान क्षेत्रवासियों को सड़क विकास की बड़ी सौगात देते हुए 34 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का कार्यप्रारम्भ पूजन किया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी तथा क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सड़कें विकास…

Read More

यूपी पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा, अब प्रधान-सचिव नहीं कर सकेंगे बर्खास्त

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पंचायत सहायकों को एक साथ कई सौगातें दी हैं। उनके मानदेय में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब सहायकों को प्रधान या सचिव नहीं हटा सकेंगे। इसके साथ ही आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे भी वापस होंगे। अभी पंचायत सहायकों को छह हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। इस तरह मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही पंचायत सहायकों को सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश…

Read More

एनएमडीसी, बस्तर के धावक फुलधर नेताम की सहायता करेगा

रायपुर  एनएमडीसी बस्तर के धावक फुलधर नेताम की व्यापक सहायता करने के लिए तैयार है, जो एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन की ओपन श्रेणी में विजेता के रूप में उभरे हैं, जिसका उद्देश्य उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में आगामी बोस्टन मैराथन में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम एक बेहतरीन एथलीट के रूप में विकसित करना है ।   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के रहने वाले पुलिस कर्मी फूलधर नेतम ने मैराथन में 2 घंटे और 45 मिनट का समय लिया । एनएमडीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने उनकी उपलब्धि के…

Read More

*बी.टी.आई. ग्राउंड में नवरात्रि एवं गरबा आयोजन का यह 15वाँ वर्ष और भी भव्य होगा *

रायपुर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउंड में संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को सिविल लाइन, रायपुर में समिति की बैठक संयोजक संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी नवरात्रि उत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की। उत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं…

Read More

GST विभाग में 42 टैक्स इंस्पेक्टर्स की नियुक्ति रद्द, भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा

रायपुर  छत्तीसगढ़ के GST विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनने वाले 42 कर्मचारियों को अब अपने पुराने पद पर लौटना होगा। इन कर्मचारियों को 2021 और 2022 में हुई सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए लिपिक पद से वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनाया गया था। बाद में इस भर्ती परीक्षा को लेकर शिकायतें सामने आईं। इसके बाद जांच कराई गई। जांच में परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने वाली कई गड़बड़ियां मिलीं। चयनित कर्मचारियों की कॉपियों में एक जैसे जवाब पाए गए। कुछ मामलों में दोबारा जांच के बाद अंक बढ़ने…

Read More

विघ्नहर्ता भगवान गणेश की भक्ति में रमा संजय श्रीवास्तव का निवास’

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ’’ संजय श्रीवास्तव’’ ने अपने निज निवास ’’न्यू शांति नगर, रायपुर’’ में विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान गणेश जी की स्थापना की। इस अवसर पर श्रीवास्तव एवं उनके परिवारजनों ने भगवान गणेश जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान गणेश को मोदक एवं विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए गए। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ’’भगवान गणेश बुद्धि,…

Read More

मोहला में जगमगाएंगे 1.08 लाख ‘आशीर्वाद के दीप’, सेवा संकल्प अभियान का आगाज

 मोहला : सेवा संकल्प अभियान : जिले में प्रज्ज्वलित होंगे 1 लाख 8 हजार दीप तीनों ब्लॉक मुख्यालयों में शाम 5 बजे से आयोजन, शाम 7 बजे होगा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम मोहला छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 1 लाख 8 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री…

Read More

दीपावली से पहले लौटी खुशियाँ: महासमुंद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मिले बड़े ऑर्डर।

रायपुर मिट्टी को आकार देती उंगलियां, आंखों में आत्मनिर्भरता का सपना और मन में सेवा का संकल्प महासमुंद जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां इन दिनों कुछ ऐसा ही कर रही हैं। उनके हाथों से आकार ले रहा हर दीया सिर्फ मिट्टी का दीपक नहीं, बल्कि संकल्प, स्वावलंबन और आभार की रोशनी का प्रतीक बन रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने जिले की समूह की महिलाओं के जीवन में भी खुशियों का उजाला किया है। दीयों के मिले बड़े ऑर्डर ने महिलाओं…

Read More

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. ममता साहू

रायपुर छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, विधिक सहायता तथा महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को हर परिस्थिति में आवश्यक सहायता, संरक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहनी चाहिए। इसके…

Read More