शाओमी 15 अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च

नई दिल्ली

शाओमी 15 अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह फोन इसलिए भी चर्चाओं में है, क्‍योंकि मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस 2025 (MWC) में शाओमी इसे दिखाने वाली है। Xiaomi 15 Ultra में 16 तक जीबी रैम दी गई है। 6.73 इंच वाली 2K TCL स्‍क्रीन इस फोन में है। यह सबसे फास्‍ट प्रोसेसरों में शामिल Snapdragon 8 Elite से पैक्‍ड है और 6000 एमएएच की बैटरी ऑफर करता है। नए शाओमी फोन में ढेर सारे कैमरे हैं, जिनमें सबसे बड़ा सेंसर 200 मेगापिक्‍सल का है। इसका टॉप मॉडल डुअल सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन सपोर्ट के साथ आता है। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह फोन कबतक आएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Xiaomi 15 Ultra कीमत, उपलब्‍धता
Xiaomi 15 Ultra फोन को क्‍लासिक ब्‍लैक एंड सिल्‍वर, पाइन और साइप्रस ग्रीन, वाइट और ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। शुरुआती कीमत 6499 युआन यानी करीब 78 हजार रुपये है। टॉप मॉडल में 16GB + 1TB कॉन्‍फ‍िगरेशन मिलता है और वह डुअल सैटेलाइट वर्जन के साथ आता है। कीमत 7999 युआन यानी करीब 96 हजार रुपये है। चीन में यह फोन ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है और 3 मार्च से सेल में जाएगा। Xiaomi 15 Ultra का ग्‍लोबल लॉन्‍च Xiaomi 15 फोन के साथ 2 मार्च को होना है। इंडिया लॉन्‍च भी मार्च में होने वाला है।

ये भी पढ़ें :  ‘हीरोपंति’ अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने फैंस के आग्रह पर सुनाया पसंदीदा डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या?’

Xiaomi 15 Ultra स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स
Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का 2K OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 3100 x 1440 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन मिलता है। पीक ब्राइटनैस 3200 निट्स है और यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आता है। HDR10+, डॉल्‍बी विजन ऐसी खूबियां हैं, जो Xiaomi 15 Ultra में दी गई हैं। डिस्‍प्‍ले में सिरेमिक ग्‍लास प्रोटेक्‍शन दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  मजनू भाई, उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी! ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर मचेगा धमाल

Xiaomi 15 Ultra रैम और प्रोसेसर
Xiaomi 15 Ultra रन करता है लेटेस्‍ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर। फोन में मिनिमम 12 जीबी रैम और अधिकतम 16 जीबी रैम जोड़ी गई है। इंटरल स्‍टोरेज 256 जीबी से 1 टीबी तक है। यह फोन शाओमी हाइपरओएस 2.0 पर काम करता है।

Xiaomi 15 Ultra में कितने कैमरे
नए शाओमी फोन में ढेर सारे कैमरा दिए गए हैं। 50MP का मेन कैमरा इसमें है, जो लाइका का सेंसर है और ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 50 एमपी का टेल‍िफोटो कैमरा दिया गया है। 200 एमपी का एक सुपर टेलिफोटो कैमरा इस फोन में है, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्‍फी कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है।

ये भी पढ़ें :  13 जनवरी को फिल्म नागबंधम से 'रुद्र' के किरदार का होगा अनावरण

90वॉट फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट
Xiaomi 15 Ultra में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 90 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 80 वॉट की वायरलैस चार्जिंग ऑफर करती है। रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का ऑप्‍शन भी फोन में है। अन्‍य खूबियों के तौर पर इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, इन्‍फ्रारेड सेंसर जैसी खूबियां हैं। IP68 रेटिंग इसे मिली है, जो फोन को डस्‍ट और वॉटरप्रूफ बनाती है। फोन का वजन करीब 229 ग्राम है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment