मथुरा में चंद्र शेखर के काफिले पर हुआ हमला, दो बाइक सवारों ने फेंके पत्थर

मथुरा
मथुरा में चंद्र शेखर के काफिले पर हमला हुआ है। मांट के सिर्रेला से भगत नगरिया जाते समय परसोतीगढ़ी के पास दो बाइक सवारों ने चंद्र शेखर के काफिले पर पत्थर फेंके हैं। इसके बाद समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अब उस व्यक्ति कि सहभागिता पर पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 उत्तर प्रदेश की विश्व पटल पर नई आर्थिक उड़ान

बता दें कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात दिन पहले दुल्हन बनीं दो सगी दलित बहनों और बरातियों से मारपीट का मामला सामने आया था। बरात ब‍िना शादी के वापस हो गई थी। अब ये मामला तूल पकड़ गया है। इन्हीं दुल्हनों के परिजनों से मिलने सांसद चंद्रशेखर पहुंचे थे। वापसी के समय उनके काफिले पर हमला हो गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment