चुनाव आयोग ने कहा- सभी दलों को पत्र लिखकर कई मुद्दों पर 30 अप्रैल तक मांगे सुझाव

नई दिल्ली
भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश के सभी राजनीतिक दलों को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। आयोग ने पत्र में सभी दलों से चुनावी प्रक्रिया को और सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए उनके सुझाव मांगे हैं।

आयोग का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया को मजबूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इसके तहत चुनावी सुधारों पर विचार-विमर्श के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें :  सरकार का बड़ा ऐलान: 1 अप्रैल से पूरे देश में E20 एथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल की बिक्री

आयोग ने यह भी कहा कि यह संवाद कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से होगा। आयोग का उद्देश्य है कि चुनाव में अधिक पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके ताकि सभी नागरिकों को एक साफ और उचित चुनाव प्रक्रिया का अनुभव हो सके।

ये भी पढ़ें :  छत्‍तीसगढ़ में यात्री ट्रेनों के रद्द और बंद होने पर CM बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- यात्रियों की समस्‍याओं का अंत हो

वहीं यह कदम भारतीय लोकतंत्र को और भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है जिससे राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ सके।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment