आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा,सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर, रोहित शर्मा का दूसरा नंबर

मुंबई
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। यहा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन है। जानिए, आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 प्लेयर्स कौन हैं?

क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के 'सिक्सर किंग' हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़ने का कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने कुल 142 आईपीएल मैच खेले। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले।

ये भी पढ़ें :  वॉशिंगटन सुंदर बाहर, हर्ष दुबे की एंट्री; लॉर्ड्स वनडे से पहले बदली टीम इंडिया की रणनीति

रोहित शर्मा
लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने आईपीएल में 257 मैचों में 280 छक्के लगाए हैं। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं। रोहित मुंबई के अलावा डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे।

विराट कोहली
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 252 आईपीएल मैचों में 272 छक्के ठोके हैं। कोहली 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  हरविंदर ने रचा इतिहास... पेरिस पैरालंपिक में साधा गोल्ड पर निशाना

एमएस धोनी
दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी फेहिस्त में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 264 आईपीएल मुकाबलों में 252 सिक्स उड़ाए हैं। धोनी लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल रहे हैं। वह सीएसके पर बैन लगने के कारण सिर्फ दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट में रहे थे।

ये भी पढ़ें :  97 रन से भी बड़ा असर! इस खिलाड़ी के दो चौकों पर कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान

एबी डिविलियर्स
सूची में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में 251 छक्के जड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में 184 मैच खेले। वह आरसीबी के अलावा दिल्ली फ्रेंजाइजी का हिस्सा रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment