अयोध्या में बारिश के साथ ओलो की बरसात

अयोध्या

यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। कुछ ही देर में जमीन पर ओलो की परत बिछ गई। ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता रेखा उभर आई। हालांकि बारिश थोड़ी देर में थम गई।

इससे फसलों को किसी बड़े नुकसान का अंदेशा नहीं है। यदि आगे अभी और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान जरूर होगा। फिलहाल मौसम साफ हो गया है। धूप खिल गई है। मौसम के साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि खेतों पर फसल पककर खड़ी है। अब काटने की तैयारी है। ऐसे में अधिक बारिश साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया, 7 दिन के अंदर बंद होंगी नॉनवेज की दुकाने

बाराबंकी में बारिश के साथ गिरे ओले, किसान चिंतित
बाराबंकी में सोमवार को सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार को योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद किया उजागर, मचा हड़कंप

जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि अभी इतनी बारिश नहीं हुई है, कि फसलों को नुकसान हो। यदि आगे और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment