रायपुर में आज सुबह से ही छाए बादल, गरज-चमक के साथ बूंदाबंदी

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी भी हुई है। दिन भर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम स्थिर है। गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि तीन साल बढ़ाने सीएम बघेल ने लिखा केंद्रीय विमानन मंत्री सिंधिया को पत्र

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज पूरे प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर

पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय स्तरों पर एक दूरी का के रूप में बना हुआ है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। वहीं मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। दूसरी ओर एक द्रोणिका का दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment