तलाक के बाद दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार नताशा

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्तांकोविक लाइफ में मूव ऑन कर गई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी नई जर्नी की झलक दिखाती रहती हैं। अब तलाक के काफी समय बाद नताशा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की और कगहा कि वह दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछला साल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था।

ये भी पढ़ें :  Pen Drive में क्यों होते हैं दो छेद? जानिए इसका असली काम, जो ज़्यादातर लोग नहीं जानते

क्या बोलीं नताशा

टाइम्स एंटरटेनमेंट से बात करते हुए नताशा ने कहा कि पिछला साल मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था, लेकिन वह शुक्रगुजार हैं कि इससे वह और समझदार हुई हैं। अब मैं नए साल को नए एक्सपीरियंस, नए मौके और शायद प्यार के साथ शुरू कर रही हूं। मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। मैं लाइफ में जो भी मिलता है, उसे स्वीकार करना चाहती हूं। मेरा मानना ​​है कि सही समय आने पर सही कनेक्शन अपने आप बनते हैं।

ये भी पढ़ें :  शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, महामंत्र और भोग जानें

रिलेशनशिप की करती हूं वैल्यू

नताशा आगे बोलती हैं, मैं मीनिंगफुल रिलेशनशिप की वैल्यू करती हूं जो विश्वास और समझदारी से बनते हैं। मुझे लगता है प्यार मेरी जर्नी को कॉम्पलीमेंट करता है।

नताशा और हार्दिक तलाक के बाद भी साथ में मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं। कभी अगस्तय हार्दिक के पास रहता है तो कभी मां नताशा के साथ।

Share

Leave a Comment