पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता

गन्नौर
अम्मान, जोर्डन में चल रही 2025 सीनियर एशियन चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन शैली के पांच भार वर्गों में मुकाबले खेले गए। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे गांव डबरपुर के रहने वाले पहलवान सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। सुनील कुमार ने कांस्य पदक के मुकाबले में चीन के पहलवान को हराया। इससे पहले उन्होंने ताजिकिस्तान के पहलवान सुखरोब अब्दुलखाएव को मात दी थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें ईरान के यासीन अली यज्दी से हार का सामना करना पड़ा।

पहलवान सुनील कुमार को पदक मिलने पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी बधाई दी है। वहीं पदक जीतने पर पहलवान सुनील कुमार के गांव में खुशी का माहौल है। स्वजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई। सुनील की इस बड़ी उपलब्धि पर सुनील मलिक की मां अनीता देवी का कहना है कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। उनके अलावा बहन रेनू, भाभी किरण, ताई राजबाला देवी, भाई सुमित मलिक, सुनील नंबरदार, मनोज कुमार, रामचंद्र, दिलबाग, राजेश, पप्पू मलिक, दलबीर, राजेराम, प्रेमसिंह, कुलदीप सरपंच, राजसिंह, विकास कुमार, सोनू ने सुनील की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी।

ये भी पढ़ें :  ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के फंक्शन संगीत समारोह में धोनी ने ऋषभ पंत ने 'तू जाने ना' गाने को गाया

2018 से लगातार पदक जीत रहे हैं सुनील कुमार
सुनील कुमार ने हाल ही में चीन के हांगझोऊ में हुई एशियन गेम्स में भारत को 13 साल बाद कुश्ती में कांस्य पदक दिला कर इतिहास रचा था। सुनील ने ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पदक जीता था। इससे पहले वर्ष 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, 2019 में हुई विश्व रैंकिंग सीरीज में रजत, 2019 में जुनियर एशिया कुश्ति चौंपियनशिप में कांस्य व वर्ष 2019 में हुई सीनियर एशियन चौंपियनशिप में रजत पदक, वर्ष 2020 में हुई सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2020 में हुई विश्व रैंकिंग सीरीज में रजत, 2021 से 2023 तक लगातार सीनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य, 2022 में हुई सीनियर एशिया अंडर 23 में स्वर्ण, 2022 में हुई विश्व रैंकिंग सिरीज में स्वर्ण, 2023 में हुई वर्ल्ड रैकिंग सिरीज में स्वर्ण पदक जीत कर भारत को गौरवांवित कर चुका है।

ये भी पढ़ें :  IND vs PAK Final: हार्दिक पांड्या आउट! कौन बनेगा टीम इंडिया का नया स्टार ऑलराउंडर?

जनवरी 2024 में मिल चुका है अर्जुन अवार्ड
डबरपुर के पहलवान सुनील कुमार को जनवरी 2024 में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सुनील कुमार को यह सम्मान दिया गया। वर्ष 2013 के बाद किसी भी पहलवान को यह अवार्ड नहीं मिला था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment