ऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प, भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर, पर्पल कैप के टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन की अभी शुरुआत है। 6 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन ऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर जरूर हैं, लेकिन अब उनको टक्कर देने के लिए दो और खिलाड़ी उनके करीब पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  स्टेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच का पद छोड़ा

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप की रेस की बात करें तो ईशान किशन 106 रनों के साथ टॉप पर हैं और आज जब वे मैदान पर उतरेंगे तो उनके सिर पर ऑरेंज कैप होगी। हालांकि, उनको टक्कर देने के लिए दो और खिलाड़ी आ गए हैं, जिन्होंने 100-100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इनमें एक ध्रुव जुरेल हैं, जबकि दूसरे क्विंटन डिकॉक। दोनों ही विकेटकीपर हैं। जुरेल ने अब तक दो मैचों में 103 रन बनाए और डिकॉक 101 रन बना चुके हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 97 रन बनाए हैं और 79 रन संजू सैमसन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर हराया, 10 साल बाद मिली ऐतिहासिक जीत

IPL 2025 Orange Cap की रेस में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट

क्विंटन डिकॉक – 101 रन
आईपीएल 2025 पर्पल कैप की बात करें तो 5 मैचों के बाद टॉप 5 की लिस्ट जैसी थी, उसमें से टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं हुआ। पांचवें नंबर पर मुंबई के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर थे, जिनको वरुण चक्रवर्ती ने पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, उनके खाते में भी 3 ही विकेट हैं, लेकिन औसत विग्नेश से अच्छा हो गया है। नूर अहमद के खाते में चार विकेट हैं, जबकि क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद और आर साई किशोर के खाते में 3-3 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें :  आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

IPL 2025 Purple Cap की रेस में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट
2. क्रुणाल पांड्या – 3 विकेट
4. आर साई किशोर – 3 विकेट
5. वरुण चक्रवर्ती – 3 विकेट

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment