Breaking
20 Nov 2026, Fri

 

अध्यात्म डेस्क, न्यूज राइटर, 17 फ़रवरी, 2023

महाशिवरात्रि पर इस बार भोलेनाथ के शीश पर विराजित चंद्रमा, ग्रहों के राजा सूर्य व न्याय के देवता शनि के साथ त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इसके साथ ही शश, हंस एवं मालव्य योग का संयोग भी इस बार बन रहा है। वहीं भक्तों को शनि प्रदोष व्रत रखने का भी मौका मिलेगा। एक साथ बन रहे इतने योग संयोग काफी शुभ मान हैं।

महाशिवरात्रि पर अबकी बार एक नहीं कई दुर्लभ महासंयोग बने हैं जो इस बात का संकेत है कि भोलेनाथ अपने भक्तों पर अपनी कृपा की खूब वर्षा करने वाले हैं। दरअसल अबकी बार महाशिवरात्रि शनिवार को होने से जहां शनि प्रदोष का संयोग बना है। इस महाशिवरात्रि पर मध्यरात्रि में भगवान शिव के सिर पर विराजित चंद्रमा कुंभ राशि में आकर शनि और सूर्य के साथ मिलकर भोलेनाथ के माथे पर विराजित त्रिपुंड चंदन जैसा त्रिग्रही योग बनाएंगा।

ये भी पढ़ें :  सड़क पर आपस में बात करेंगी गाड़ियां, हादसों पर लगेगा ब्रेक! सरकार ला रही है V2V टेक्नोलॉजी

महाशिवरात्रि पर इस योग का बनना बेहद दुर्लभ संयोग माना जाता है। इसके साथ ही इस बार महाशिवरात्रि पर शनि स्वराशि के होकर शश योग, गुरु मीन राशि में होकर हंस योग, शुक्र उच्च राशि के होकर मालव्य योग बनाएंगे।

पूजा में इन चीजों का करें प्रयोग
सुगंधित पुष्प, बिल्वपत्र, धतूरा, भाँग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें, तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, पंच फल पंच मेवा, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री।

ये भी पढ़ें :  Maha Shivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीयों से जगमाएगी महाकाल नगरी, विश्व रिकार्ड बनेगा

शिव पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
पूजा करते वक्त मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ हो। कुंद, केतकी और कैंथ के फूल न चढ़ाएं।शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाने के बाद उसे न पिएं, सिर, आंखों पर लगा सकते हैं। पूजा के बाद शिवलिंग की आधी परिक्रमा ही करें।

ये भी पढ़ें :  रीनलैंड विवाद: अमेरिका-डेनमार्क टकराव, यूरोपीय देशों ने ट्रंप के खिलाफ किया कड़ा रुख

दिनभर में पूजा के शुभ मुहूर्त
सुबह 09:43 से 11:10 तक
दोपहर 02:02 से 03:30 तक
दोपहर 03:30 से शाम 04:39 तक पहले प्रहर की पूजा – शाम 06:22 से रात 09:28 तक

भोलेनाथ की प्रहर पूजा का समय
दूसरे प्रहर की पूजा – रात 09:28 से 12:35 तक
तीसरे प्रहर की पूजा – रात 12:35 से 03:41तक
चौथे प्रहर की पूजा – रात 03:41 से अगले दिन सुबह 06:48 तक

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *