अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

उदयपुर

उदयपुर में मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद शोक की लहर है। देशभर से राजनेता, उद्योगपति और समाजसेवी सिटी पैलेस पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उदयपुर पहुंचीं। उन्होंने सिटी पैलेस जाकर दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वसुंधरा राजे ने मेवाड़ राजघराने की ऐतिहासिक विरासत और अरविंद सिंह मेवाड़ के योगदान को याद करते हुए उन्हें अपूरणीय क्षति बताया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, जयपुर समेत 7 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट

इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित हस्तियां, राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सिटी पैलेस पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। उदयपुर के नागरिकों में भी गहरा शोक व्याप्त है, क्योंकि अरविंद सिंह मेवाड़ को एक कुशल प्रशासक और समाजसेवी के रूप में जाना जाता था।

उल्लेखनीय है कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी स्मृति में कई श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। राजघराने से जुड़े लोगों और आम नागरिकों का सिटी पैलेस में आकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment