एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात

प्रयागराज

 एयरफोर्स के सेंट्रल एयर कमांड परिसर बमरौली में रहने वाले 51 वर्षीय चीफ वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब तीन बजे उस समय हुई, जब वह हाई सिक्योरिटी परिसर स्थित अपने आवास पर थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात युवक ने खिड़की से गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात से एयरफोर्स अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। बताया गया है कि बिहार के सासाराम जिला के रोहतास ओचस थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव के मूल निवासी सत्येंद्र नारायण मिश्र एयरफोर्स में चीफ वर्क इंजीनियर थे।

ये भी पढ़ें :  नशे की हालत में बस चलाने वाले चालक कि संविदा समाप्त

वह बमरौली स्थित सेंट्रल एयर कमांड के परिसर में पत्नी वत्सला व बेटा माधव के साथ रहते थे। शुक्रवार रात वह अपने आवास में थे। तभी किसी ने पिस्टल से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी व बेटा उनके कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ देख हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें :  पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना विमान की हार्ड लैंडिंग, गियर फेल होने से रनवे हुआ बंद

घटना की खबर मिलते ही एयरफोर्स पुलिस मौके पर पहुंची और फिर चीफ वर्क इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया। घटना की वजह अभी साफ नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि कई दिन पहले भी एक शख्स उनके परिसर में घुसने का प्रयास किया था।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार की बड़ी तैयारी: युवा उद्यमी योजना का होगा विस्तार, आयु सीमा में राहत प्रस्ताव

डीसीपी सिटी अभिषेक भारती का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि एक युवक दीवार फांदकर चीफ इंजीनियर के आवास तक पहुंचा था। इसके बाद खिड़की से गोली मारी थी। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। तहरीर के अनुसार मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment