पाकिस्तान से आई करोड़ों की हीरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 
तरनतारन

पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शनिवार रात सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव रखभूसे के पास दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए तस्करों की पहचान हरदीप सिंह और हरजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 6 किलो हेरोइन बरामद की. दोनों तस्कर स्विफ्ट कार में सवार थे.

ये भी पढ़ें :  बांसवाड़ा में बनेगा भारत का 8वां न्यूक्लियर पावर प्लांट, राजस्थान में बिजली की किल्लत अब खत्म!

पुलिस को पहले ही जानकारी मिल गई थी कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाई गई है. इसी आधार पर डीएसपी राजिंदर सिंह मिन्हास, सीआईए स्टाफ प्रभारी अमनदीप सिंह, ड्यूटी अफसर लखविंदर सिंह और कुलवंत सिंह विर्क की टीम ने गांव रखभूसे के पास नाकाबंदी की. तलाशी के दौरान स्विफ्ट कार में 6 किलो हेरोइन बरामद की गई.

ये भी पढ़ें :  POCSO आरोपी ने एएसपी कार्यालय में पेपर कटर से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश

पहले भी पकड़े गए हैं कई ड्रोन
इससे पहले भी पंजाब और पाकिस्तान बॉर्डर पर कई बार ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजने के प्रयास किए गए हैं. कई बार जवानों ने इन ड्रोन को मार गिराया, जबकि कई मौकों पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए. सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment