पुलिस ने नाला किनारे चल रहे अवैध कारखाने में दी दबिश, 860 लीटर महुआ शराब जब्त

कोरबा

ऊर्जाधानी में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जहां खाली जगह देखी नहीं वहां महुआ शराब बनाने की अवैध कारखाना खड़ा कर दे रहे हैं. ऐसे ही नाला किनारे चल रहे अवैध कारखाने में दबिश देकर पुलिस ने 860 लीटर महुआ शराब जब्त किया. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने की मुलाकात

बताया जा रहा है कि देवलापाठ इलाके में काफी लंबे समय से एक गिरोह नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर आसपास इलाकों में सप्लाई कर रहा था. उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया. पुलिस को आते देख कुछ लोग भाग गए, एक पकड़ा गया है.

ये भी पढ़ें :  Budget 2023 : 157 नए नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, तीन साल में 38,800 शिक्षक और सहायक कर्मचारियों की होगी भर्ती

मामले में राजू धनवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गजेंद्र धनवार, शिव धनवार, सरोज धनवार और सुखलाल धनवार फरार हो गए. मौके से पुलिस ने 5 बाइक और भारी मात्रा में महुआ लहान समेत 90 हजार रुपए कीमत का 860 लीटर महुआ शराब जब्त किया. बरामद महुआ लहान सहित शराब बनाने वाले सामान और भट्टी को नष्ट किया.

उरगा थाना इलाके में इससे पहले भी कई बार चिकनीपाली गांव में पुलिस ने छापा मार कर नाला किनारे भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त किया था, वहीं बरामद महुआ लहान को नष्ट किया गया था. इसके बावजूद भी महुआ शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं, और नाला किनारे महुआ शराब बनाकर आसपास बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment