अगर आपने थर्ड एसी का टिकट लिया है, तो कभी-कभी आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है

नई दिल्ली
भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। अधिकतर लोग रिजर्वेशन करवा कर थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि अगर आपने थर्ड एसी का टिकट लिया है, तो कभी-कभी आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है और वो भी बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए।

ये भी पढ़ें :  E20 पर बहस के बीच CEA वी. अनंत नागेश्वरन का सुझाव, पुरानी गाड़ियों के लिए वापस लाएं E10 पेट्रोल

क्या है रेलवे की ऑटोमेटिक अपग्रेडेशन स्कीम?
रेलवे की इस खास योजना को "Auto Upgradation Scheme" कहा जाता है। इसके तहत अगर किसी ऊंचे क्लास (जैसे फर्स्ट एसी) में सीटें खाली रह जाती हैं और नीचे के क्लास (जैसे थर्ड एसी) में कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्री हैं, तो उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज लिए ऊपर के क्लास में अपग्रेड किया जा सकता है।

किन यात्रियों को मिलता है फायदा?
यह सुविधा केवल कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है। वेटिंग टिकट वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। अपग्रेडेशन से पहले रेलवे आपको SMS या ईमेल से सूचना भी देता है।

ये भी पढ़ें :  UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! NPCI ने किए नए बदलाव, जानिए क्या होगा असर

क्या करना होगा बुकिंग के समय?
जब आप ट्रेन का टिकट बुक करते हैं, तो एक विकल्प आता है – "Consider for Auto Upgradation"….अगर आप इस ऑप्शन को टिक करते हैं, तभी रेलवे आपको अपग्रेड करने पर विचार करता है।

एक उदाहरण से समझिए
मान लीजिए आपने थर्ड एसी में टिकट बुक करवाई है और वह RAC में है। ट्रेन चलने से पहले अगर थर्ड एसी फुल है, लेकिन फर्स्ट एसी में कुछ सीटें खाली हैं, तो रेलवे आपको फर्स्ट एसी में शिफ्ट कर सकता है। इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था 6.4-6.5% की रफ्तार से बढ़ेगी: SBI

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment