केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 9.5 लाख से ज्यादा (9,55,869) उम्मीदवारों ने पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम क्वालीफाई किया है। सीटेट दिसंबर 2022 पेपर-I में 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 14,22,959 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और इनमें 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।
इसी तरह पेपर-II के लिए 15,39,464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 12,76,071 उपस्थित हुए और 3,76,025 क्वालीफाई हुए हैं।
जो उम्मीदवार 28 दिसंबर 2022 से 07 जनवरी 2023 तक आयोजित हुए सीटेट एग्जाम में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CTET Result) चेक कर सकते हैं। सीटेट रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं। उम्मीदवारों की मार्कशीट जल्द ही DigiLocker पर अपलोड होने वाली है।
स्टेप 1: सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन में ‘CTET Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर सीटेट रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
स्टेप 5: इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
स्टेप 6: आगे के लिए सीटेट रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com