ड्रग्स, नार्कोटिक्स और अवैध नशा के खिलाफ एक्शन, बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

 

नेहा शर्मा, बिलासपुर, 04 मार्च, 2023

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी थाना अंतर्गत अवैध नशा के कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

आबकारी एक्ट के अंतर्गत कुल 635 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से 124 आरोपी (72 आबकारी व 52 एनडीपीएस प्रकरणों में) जेल भेजे गए।जिनसे 1053 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है। आबकारी एक्ट 34(2) के अंतर्गत 72 प्रकरण में 72 व्यक्ति गिरफ्तार किया गया, सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 338 लोगों के विरुद्ध 36(च) आबकारी एक्ट की कार्यवाही तथा 207 लोगों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर 185 MV एक्ट की कार्यवाही में वाहनों को जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। NDPS एक्ट अंतर्गत कुल 40 प्रकरण में 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, यहां से जानें क्या है रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस

 


आरोपियों से 28.3 लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद किया गया है। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा 132.5किलो, इंजेक्शन 2096 नग, 294 सिरप, 104 नग टेबलेट, 1945 एम्पुल, 15 ग्राम चरस और 240 ट्यूब शल्युशन शामिल है। कोटपा एक्ट के अंतर्गत 11 कार्यवाही में 328 नग फ्लेवर्ड तंबाकू, हुक्का पाट, पाइप कोल, जप्त।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

बता दें कि बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ जागरुर भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जागरूकता कार्यक्रम के तहत अवैध नशे के खिलाफ 86 स्कूल, कॉलेज समेत 204 सार्वजनिक जगहों पर जागरूकता मीटिंग भी ली गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment