अभिनव प्रयास : ‘बच्चों का सर्वभौमिक विकास ही प्रकृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा’…कीर्ति भौमिक

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 अप्रेल 2023

 

 

नन्हे-मुन्ने बच्चों के अंदर पर्यावरण और प्रकृति को लेकर संरक्षण के जितने भाव डाले जाएं, उतना ही हमारा भविष्य पर्यावरण की दृष्टिकोण से बेहतर हो पाएगा। इसी दिशा में राजधानी रायपुर के कुछ स्कूल लगातार अभिनव प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : उत्तरप्रदेश में हुए बलरामपुर के कांवड़ियों के हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख, बोले - "ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ..."

 

 

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव नगर स्थित हेलो किड्स क्रेजी प्री-स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नन्हें-मुन्हे बच्चे प्रकृति के संरक्षण की थीम पर तैयार होकर आएं, जिसमें उनके द्वारा पृथ्वी तथा पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन पर जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें :  BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में बनेंगी नई तहसीलें, प्रारंभिक सूचना के बाद मंगवाई गई दावा-आपत्ति

 

 

इस दौरान बच्चों ने उक्त अवसर पर वाद-विवाद के माध्यम से पृथ्वी का ईश्वर द्वारा प्रदत्त वरदान बताकर उसकी धरोहर के रूप में संरक्षण पर जानकारी दी गई। बता दें कि उक्त स्कूल एक प्रतिष्ठित स्कूल है, जो सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास पर कार्य करता है।

 

ये भी पढ़ें :  आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

इस दौरान प्राचार्य श्रीमती कीर्ति भौमिक द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय में बच्चों को हर प्रकार की गतिविधियों से जोड़कर रखा जाता है, जिससे वह हमारे प्रदेश तथा देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें।

 

 

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment