भारतीय रेलवे इस ऐतिहासिक रेल सेवा को शुरू करने की तैयारी में जुटा है, मगर सफर के बीच एक जरूरी ब्रेक लगेगा

जम्मू
कश्मीर घाटी को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे इस ऐतिहासिक रेल सेवा को शुरू करने की तैयारी में जुटा है, मगर सफर के बीच एक जरूरी ब्रेक लगेगा। जी हां। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि आप दिल्ली से श्रीनगर की ओर वंदे भारत में सफर करेंगे तो, तो आपको कटरा में ट्रेन बदलनी होगी। ये फैसला सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी अहम वजहों के चलते लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  गौतम अडानी साल 2028 में बन सकते हैं ट्रिलिनेयर, एलन मस्क 2027 में पा सकते हैं यह मुकाम

रेलवे अधिकारियों के हवाले से इंडिया टीवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि, दिल्ली से श्रीनगर तक की सीधी सेवा अगस्त या सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन उस सेवा में भी यात्रियों को दिल्ली से कटरा तक एक ट्रेन से और फिर कटरा से श्रीनगर तक दूसरी वंदे भारत ट्रेन से सफर करना होगा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में बारिश का अलर्ट, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात के आसार – पहाड़ों पर बढ़ी सर्दी

कटरा में क्यों होगी बदली?
कटरा में ट्रेन क्यों बदलेगी? इसकी वजह है कश्मीर की संवेदनशील स्थिति और मौसम की चुनौती है। कटरा पहुंचने के बाद यात्रियों की सुरक्षा जांच दोबारा की जाएगी, और उन्हें 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना होगा। इस दौरान उनका सामान भी दोबारा चेक होगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कटरा स्टेशन पर खास वेटिंग एरिया तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित: विराट कोहली से भिड़ने वाला खिलाड़ी बाहर, शामिल 3 अनकैप्ड खिलाड़ी

खास बात ये है कि यात्रियों को दिल्ली से श्रीनगर तक के सफर के लिए एक ही टिकट मिलेगा। यानी भले ही ट्रेन बदली जाए, टिकट एक ही रहेगा, इससे यात्रा होगी आसान और झंझट रहित होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये ब्रेक जरूरी है। रेलवे का कहना है कि समतल इलाके से सीधे ऊंचाई वाले क्षेत्र में जाने से कई यात्रियों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment