भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा और त्याग का मार्ग दिखाया : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर कहा कि भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा व त्याग का मार्ग दिखाया है इनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते है उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने कहा था कि हमें दूसरे के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसा हम अपने साथ चाहते है, उन्होंने समाज को जियो और जीने दो का मूलमंत्र दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने भगवान महावीर जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें :  रात 3:30 बजे बागेश्वर महाराज ने व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली, बुंदेलखंड का महाकुंभ उत्साह से आगे बढ़े, बस यही मुख्य उद्देश्य

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हम सब भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। भगवान महावीर की शिक्षा ने जैन धर्म को एक नई दिशा में ले जाने का काम किया है, उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और सही रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

ये भी पढ़ें :  राऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मधु वर्मा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में किया भर्ती

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment