राज्यपाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

जयपुर,

 राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सोमवार को अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्यपाल बागडे ने इस अवसर पर संविधान निर्माण के उनके महती योगदान के साथ वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया।

ये भी पढ़ें :  कलेक्टर टीना डाबी की चेतावनी: पानी भरे स्थानों पर जाने से बचें, सतर्क रहें

उन्होंने कहा कि संविधान के जरिए देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, प्रतिष्ठा और अवसर की समता और बंधुत्व का मंत्र देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को जन—जन को अपनाने की आवश्यकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment