Breaking
26 Nov 2026, Thu

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, अंबिकापुर, 24 मार्च, 2023

अंबिकापुर में सुबह करीब 10:30 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर लोग अपने—अपने घरों से बाहर निकले गए। डर और भय का माहौल भी बना रहा अभी फिलहाल भूकंप के केंद्र और इसकी तीव्रता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। उत्तर छत्तीसगढ़ में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।

तेज गड़गड़ाहट के बीच हिली धरती

भूकंप के झटके के बाद घरों व कार्यालयों से बाहर निकले लोग कुछ देर तक शहर में अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। हालांकि भूकंप से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में कहीं से भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें :  सीएम भूपेश बघेल ने शहरी औद्योगिक पार्क का किया लोकार्पण

सरकारी स्कूलों में घटना के बाद से अवकाश

मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र ग्वालियर के पास बंसी सलैया नामक स्थान पर था और यह जमीन से करीब 10 किलोमीटर भीतर केंद्रित था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 मापी गई है। सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र में दो सरकारी स्कूलों की दीवारों में हल्की दरार पड़ गई है। कुछ सरकारी स्कूलों में घटना के बाद से अवकाश भी दे दिया गया।

शुक्रवार सुबह लोग नवरात्र की पूजा अर्चना में व्यस्त थे। कार्यालयों में भी कामकाज शुरू हो गया था। स्कूलों में भी पढ़ाई चल रही थी। इसी बीच सुबह करीब 10.31 में अचानक तेज आवाज के बीच धरती हिलने लगी। कुछ सेकेंड तक यह कंपन लोगों को महसूस हुआ। खास करके ऐसे लोग जो पहली या दूसरी मंजिल पर थे उन्हें यह कंपन ज्यादा तेज महसूस हुआ। लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि यह भूकंप का ही झटका है और पलक झपकते लोग अपने अपने घरों, कार्यालयों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

काफी देर तक भूकंप की घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार शुरू में प्जो रिपोर्ट आई थी उसमें भूकंप का केंद्र अंबिकापुर से 22 किलोमीटर दूर भटगांव क्षेत्र में बताया गया था, लेकिन अब मौसम विज्ञान केंद्र के भूकंप वेधशाला दिल्ली से जो अधिकृत जानकारी मिली है उसके अनुसार भूकंप का केंद्र ग्वालियर के पास बंसी सलैया गांव में था और यह जमीन से करीब 10 किलोमीटर भीतर केंद्रित था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता चार है। इस तीव्रता में कच्चे मकानों को नुकसान होने की ज्यादा आशंका रहती है। पक्के घरों में कहीं-कहीं दरार भी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें :  2 हज़ार रुपये के लिए युवक ने मां, बाप और दादी की हत्या कर दी...हत्या के बाद लाश को घर में ही जला डाला... दिल दहला देने वाली घटना

उत्तर छत्तीसगढ़ में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। खबर मिली है इससे काई जान-माल की हानि नहीं हुई है।इसके पूर्व भी 14.10.2022 दिन शुक्रवार को ही अंबिकापुर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सुबह ही भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।

इसका भी केंद्र अंबिकापुर से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे बतायी जा रही है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *