खरगोन में स्पेशल फोर्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

खरगोन
 मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगांवा में शुक्रवार के दिन दुखद घटना हुई है। इंदौर निवासी एसएफ के जवान ने ड्यूटी के दौरान खौफनाक कदम उठा लिया। उसने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

एसपी धर्मराज मीणा सूचना मिलने पर तत्काल खरगोन से करीब 16 किलोमीटर दूर गोगांवा पहुंचे। उन्होंने बताया कि 38 वर्षीय एसएफ फर्स्ट बटालियन सी कंपनी के जवान राज कुमार शर्मा ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से भिंड क्षेत्र के थे। लेकिन उनका परिवार फिलहाल अंबिका नगर इंदौर में निवासरत है।
शीतला माता मंदिर में लगी थी ड्यूटी

ये भी पढ़ें :  नवागत प्रशिक्षु ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एसपी ने बताया कि शीतला माता मंदिर के सामने चौकी पर 24 घंटे की गार्ड ड्यूटी होती है। सीसीटीवी फुटेज में आये समय के मुताबिक 4:56 बजे राजकुमार शर्मा ने अपनी ठोड़ी पर बंदूक रखकर गोली चला ली। गोली उनके सर से आरपार हो गई। साथ ही सात फीट ऊपर चद्दर के पार हो गई। इससे मौके पर ही जवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद गार्ड ड्यूटी भी बदलने वाली थी।

ये भी पढ़ें :  ईरान-अमेरिका तनाव से यूपी के 6 हजार करोड़ रुपये के निर्यात ऑर्डर अटके

घटना के पहले मृतक जवान बिना राइफल के चौकी के गेट पर खड़ा होकर आने जाने वालों पर नजर रख रहा था। अचानक वह अंदर गया और कुछ सेकंड के बाद उसने गोली मार ली। घटना के वक्त एक पुलिस जवान करीब 15 फीट की दूरी पर मौजूद था। गोली की आवाज सुनकर उसने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
किसी परेशानी का नहीं किया जिक्र

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 12 सितंबर को उज्जैन में बड़ा प्रदर्शन करेगी, मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र से ललकारेगी

पुलिस अधीक्षक ने एसएएफ अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजकुमार शर्मा ने कोई शिकायत या आवेदन अथवा किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। उन्होंने 7 अप्रैल को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। एफएसएल के अधिकारियों ने घटना क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना आरंभ कर दी गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment