फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी, आबकारी नीति को भी मिली मंजूरी

यह पूरा मामला जिले के कैंट थाना क्षेत्र का है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार गाड़ियों के बीच फंस गय। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस- पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

ये भी पढ़ें :  6 में से 5 बार UPSC पास, संघर्ष से IAS बने अफसर; पत्नी भी हैं IAS अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

ये भी पढ़ें :  मेरठ में सुबह-सुबह एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्रोई गैंग का बदमाश जितेंद्र मारा गया

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment