छत्तीसगढ़ बंद : साजा विधानसभा के बिरनपुर में हुई घटना को लेकर आज बंद का ऐलान, रायपुर के सड़कों पर बंद कराने उतरे विहिप के कार्यकर्ता

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 10 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के बिरनपुर में हुई घटना को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। आज सुबह से ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राजधानी रायपुर में दुकानों को बंद कराने निकले हुए हैं। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बंद की अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। बस्तर क्षेत्र में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस बंद का समर्थन किया है। वही राजधानी रायपुर के चेंबर ऑफ कॉमर्स में इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के अधिकतर जगहों पर इस बंद का असर देखने को मिलेगा, क्योंकि घटना के बाद हिंदू समाज काफी आक्रोशित नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें :  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक एवं वाहन स्वामी पर तेलीबांधा यातायात थाने की बड़ी कार्यवाही, वाहनों पर कुल 47,500 रूपये का लगा जुर्माना

आपको बताते चलें कि साजा विधानसभा के बिरनपुर में एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और हत्या का आरोप मुस्लिम समाज के लोगों पर लगा है। इस बंद का समर्थन भारतीय जनता पार्टी ने भी किया है, ऐसे में बंद ज्यादा सफल हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  Monsoon Active In Chhattisgarh : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, इन स्थानों पर होगी वर्षा

 

इस मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य सरकार को कटघरे में खड़े कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू भी ग्राम बिरनपुर पहुंचेंगे, जहां पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात भी करेंगे। आपको बताते चलें कि ग्राम बिरनपुर में अभी भी धारा 144 लागू है और 6 जिलों के पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment