पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर जहर उगला, कहा-‘हिंदू-मुस्लिम एक नहीं हो सकते

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को एक बार फिर जहर उगला है। मुनीर ने दो राष्ट्र सिद्धांत की वकालत करते हुए कहा कि हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। शनिवार को मुनीर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के काकुल इलाके में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी (पीएमए) में कैडेटों की पासिंग आउट परेड को संबोधित कर रहे थे। अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात मुनीर ने कहा कि उनके पूर्वजों का मानना ​​था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर संभव पहलू में अलग हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने की 100 दिनों तक चलने वाले निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत : निक्षय पोषण योजना के तहत हितग्राहियों को आनलाइन ट्रांसफर की योजना की राशि

पहले भी दिए हैं विवादित बयान
बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले भी एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों से अपने बच्चों को देश की कहानी सुनाने को कहा था। मुनीर ने कहा कि मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा, सोच और आकांक्षाओं में हिंदुओं से अलग हैं।

दरअसल मुनीर अपने आकाओं के इशारे पर पाकिस्तान की आवाम में अपनी ही सरकार के खिलाफ उठ रही विद्रोह की आवाज को भटकाने के लिए ऐसे ऊल-जलूल बयान देते रहते हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ तनाव के बीच उनके इस बयान को भी इसी रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका को चोट देने के लिए ईरान ने बदला अपना टारगेट, दिया नया अल्टीमेटम

जिन्ना की बात दोहरा रहे मुनीर
    पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सख्त रुख से वहां की आवाम भी खौफजदा है। इससे ध्यान भटकाने के लिए मुनीर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के निर्माण के लिए बहुत बलिदान दिया। हम जानते हैं कि इसका बचाव कैसे करना है।
    जिन्ना की टू नेशन थियरी का जिक्र करते हुए मुनीर ने कहा कि मारे धर्म अलग हैं, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं, हमारी परंपराएं अलग हैं, हमारे विचार अलग हैं, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। यहीं पर दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी गई थी। हम दो राष्ट्र हैं, हम एक राष्ट्र नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हर साल होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment