सरकार ने Sarvam नाम की कंपनी को भारत का पहला स्वदेशी AI मॉडल तैयार करने के लिए चुना

नई दिल्ली

इंडिया AI मिशन में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने Sarvam नाम की कंपनी को भारत का पहला स्वदेशी AI मॉडल तैयार करने के लिए चुना है। यह कंपनी देश का पहला LLM यानी कि लार्ज लेंग्वेज मॉडल बनाएगी। यह अपने आप में एक ऐसा AI मॉडल बनाने की पहली कोशिश होगी जो भारतीय भाषाओं को समझने में माहिर हो, रीजनिंग कर सकता हो और जिसे भारत जितने बड़े देश की जनसंख्या के लिए ऑप्टिमाइज किया गया हो। बता दें कि इसकी घोषणा खुद आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की और उन्होंने AI मॉडल तैयार करने के लिए आए 67 प्रपोजल में से Sarvam को चुना।

ये भी पढ़ें :  शुक्रवार 10 जनवरी 2025 का पढें राशिफल, इन को मिलेगा लाभ

देश का पहला AI मॉडल
इस बारे में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश का पहला AI फाउंडेशनल मॉडल तैयार करने के लिए Sarvam AI नाम के स्टार्टअप को चुना गया है, आने वाले समय में दो से तीन और स्टार्टअप इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि Sarvam AI नाम का यह स्टार्टअप पहले ही मेटा के LLAMA2-7B पर आधारित हिंदी भाषा में काम करने वाला भाषा मॉडल तैयार किया था। इतना ही नहीं यह मॉडल हिंदी, इंग्लिश और हिंग्लिश में माहिर है और यह ChatGPT 3.5 जितनी परफॉर्मेंस दे सकता है।

ये भी पढ़ें :  बेहतरीन फोटो एडिटिंग के लिए यूज करें ये ऐप्स

सरकार का समर्थन
सरकार Sarvam AI को करीब 200 करोड़ के GPU उपलब्ध कराएगी ताकि वह अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर सकें। इससे AI की ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले डेटा को भारत में रखने में भी मदद मिलेगी और यह भारत के AI सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगा। Sarvam AI नाम का यह स्टार्टअप विवेक राघवन और प्रतीयुष कुमार ने साल 2023 में शुरू किया था और इसी साल अपनी सीरीज ए फंडिंग राउंड में 41 मिलियन डॉलर जुटाने में कामियाब रहे थे। विवेक राघवन और प्रतीयुष कुमार इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन निलेकणी के AI4Bharat में भी काम कर चुके हैं। विवेक राघवन ने इस मौके पर बताया कि “Sarvam AI भारतीय उद्यमों के डेटा का इस्तेमाल करेंगा और खास डोमेन वाले AI मॉडल तैयार करेगा।”

ये भी पढ़ें :  11 जून 2026 को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, सभी राशियों पर पड़ेगा असर

ये है लक्ष्य
Sarvam AI का लक्ष्य है कि वह भारतीय भाषाएं समझने वाला AI मॉडल तैयार करे। यह स्वास्थय, शिक्षा और कृषि जैसी जगहों में मददगार साबित होगा। इस तरह से देखा जाए, तो Sarvam देश के AI सेक्टर की वह पहली सीढ़ी साबित होगा, जो आगे जाकर भारत को इस क्षेत्र के विश्व गुरू के तौर पर स्थापिक कर सके।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment