गुजरात के साबरकांठा में दर्दनाक सड़क हादसा, जीप, बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत

साबरकांठा
गुजरात के साबरकांठा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। दरअसल, राज्य परिवहन बस, जीप और एक मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना हिंगटिया गांव के पास गटी।

ये भी पढ़ें :  IND vs WI: केएल राहुल का नाबाद शतक, रोहित के 92 रन से भारत ने खड़ा किया 351 रनों का पहाड़

पुलिस ने जानकारी दी कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मारे जाने वाले ज्यादातर लोग जीप में सवार थे। टक्कर के बाद जीप के परखच्चे उड़ गए। घायलों का जिला मुख्यालय हिम्मतनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों में से अधिकांश साबरकांठा जिले के पुरुष थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment