एक बार फिर फिसड्डी साबित हुए 27 करोड़ी ऋषभ पंत, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। पंजाब किंग्स के खिलाफ़ घटिया शॉट खेलकर आउट होने के बाद ऋषभ पंत का सीज़न सबसे खराब बन गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 17 गेंदों पर 18 रन बनाए।

ऋषभ पंत को सहवाग से मिली सलाह
ऋषभ पंत की खराब फॉर्म को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि ऋषभ पंत को आईपीएल में अपने पुराने बल्लेबाजी वीडियो देखने चाहिए। इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है कि आप अपनी पारी कैसे बनाते थे, आप अपने शॉट्स कैसे खेलते थे। कभी-कभी, खिलाड़ी अपनी दिनचर्या भूल जाते हैं कि वे अपने शुरुआती वर्षों में क्या करते थे।

ये भी पढ़ें :  सिर्फ 53 रन बनाते ही कोहली पूरा करेंगे 9000 रन, सचिन, द्रविड़ और गावस्कर के क्लब में होंगे शामिल

फैंस कर रहे हैं जमकर ट्रोल

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का चेहरा भी पंत के आउट होने के बाद उतरा हुआ नजर आया। लगातार खराब बल्लेबाजी से ऋषभ पंत ने लखनऊ के मालिक का भरोसा तोड़ दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के टैलेंट और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन पर भरोसा जताया था। लेकिन पंत उम्मीदों पर अब तक खरे नहीं उतरे हैं।

ये भी पढ़ें :  पुणे टेस्ट के लिए पूरी तरह फ़िट हो सकते हैं गिल और पंत : डेशकाटे

पंत को लेनी चाहिए धोनी से मदद

सहवाग ने पंत को लेकर कहा कि जब मुझे 2006-07 में पर्याप्त रन नहीं बनाने के कारण भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था तो राहुल द्रविड़ ने मुझे सलाह दी थी कि मैं वापस जाऊं और अपने पुराने वीडियो को देखने का काम करुं। जब आप रन नहीं बनाते हैं तो आप नकारात्मक हो जाते हैं। अगर वह अच्छे मानसिक संतुलन में नहीं है, तो उसके पास बात करने के लिए कई खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। वह धोनी को कॉल कर सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment