80 के दशक में साइंस-फिक्शन पर बना सीरियल ‘इंद्रधनुष’ ने उड़ा दिए थे सबके होश

मुंबई

80 के दशक में जब टीवी पर 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शोज का बोलबाला था, तब टाइम ट्रैवल पर आधारित एक सीरियल ने भी तहलका मचा रखा था। वह देश का पहला साइंस-फिक्शन टीवी सीरियल था, जिसमें कंप्यूटर, ह्यूमन क्लोनिंग और एलियन के मसाले के साथ टाइम ट्रैवल की ऐसी कहानी दिखाई गई कि दर्शक भी पागल से हो गए थे। इस शो को उस वक्त अपने समय से भी आगे था। इसमें साइकिल का इस्तेमाल कर जुगाड़ से एक ऐसा कंप्यूटर बनाकर दिखाया गया था, जिसने कमाल कर दिया था। दूरदर्शन के कई सीरियलों ने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी थी, और यह शो उनमें से एक था।

दूरदर्शन के इस टीवी सीरियल का नाम है 'इंद्रधनुष', जिसे आनंद महेंद्रू ने डायरेक्ट किया था। इसमें अक्षय आनंद लीड रोल में थे। उनके अलावा करण जौहर, गिरीश कर्नाड, आशुतोष गोवारिकर, उर्मिला मातोंडकर, विक्रम गोखले और विशाल सिंह भी इस शो का हिस्सा थे। बतौर एक्टर यह करण जौहर का पहला प्रोजेक्ट था, जिसमें उन्होंने श्रीकांत का रोल निभाया था। तब वह 15 साल के थे।

ये भी पढ़ें :  92% सटीकता के साथ प्रेग्नेंसी का पता लगा सकता है iPhone और Apple Watch

13 एपिसोड का सीरियल, उर्मिला मातोंडकर और करण जौहर समेत ये थे कलाकार
इस सीरियल में काम करने के दौरान इन कलाकारों में से कोई भी न तो बड़ा स्टार था और ना ही पॉपुलर। इसी वजह से यह सिर्फ 13 एपिसोड तक ही चला था, पर खूब हिट रहा था। हालांकि, बाद में उर्मिला मातोंडकर, करण जौहर, आशुतोष गोवारिकर और अक्षय आनंद ने फिल्मों में खूब नाम कमाया।

टीवी सीरियल 'इंद्रधनुष' की कहानी
'इंद्रधनुष' एक स्कूल के चार दोस्तों की कहानी है, जिनके रोल करण जौहर, सागर आर्य, जीतेंद्र राजपाल और विशाल सिंह ने निभाए। शो में उर्मिला मातोंडकर भी नजर आईं। ये चारों दोस्त बड़ी मुश्किल से जैसे-तैसे एक कंप्यूटर असेंबल करते हैं, लेकिन पता चलता है कि यह कंप्यूटर तो एक टाइम मशीन की तरह काम कर सकता है। इस कंप्यूटर में एंड्रोमेडा गैलेक्सी के एक ग्रह के एलियन से बात करने की क्षमता होती है। उस ग्रह का एलियन राजकुमार अप्पू को समय में आगे और पीछे जाने में यानी टाइम ट्रैवल में मदद करता है। लेकिन एक दिन अप्पू गायब हो जाता है, तो उसका बड़ा भाई, बाला उसे खोजने निकल पड़ता है। वह भी टाइम ट्रैवल करके साल 1942 और फिर साल 2013 में पहुंच जाता है, जहां उसकी मुलाकात अपने क्लोन से होती है।

ये भी पढ़ें :  Haier ने लॉन्च की Gravity AC सीरीज, मात्र 10 सेकंड्स में मिलेगी सुपरसोनिक कूलिंग

रिलीज होते ही हिट हो गया था 'इंद्रधनुष', जुगाड़ से बनाया था कंप्यूटर
'इंद्रधनुष' में सिर्फ 13 एपिसोड थे और रिलीज होते ही तुरंत हिट हो गया था। इसके इसके फ्रेश कंटेंट और लीक से हटकर कहानी के लिए खूब पसंद किया गया और दर्शकों को बांधे रखा। इसमें ह्यूमन क्लोनिंग को दिखाया गया, जिसके बारे में 80s में लोगों ने ज्यादा सुना नहीं था। उसे देख लोग हैरान रह गए थे। पहले दो एपिसोड तो सिर्फ इसी सब्जेक्ट पर दिखाए गए थे। और तो और जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल किया गया था, उसे जुगाड़ से बनाया गया था। वह असल में एक साइकिल से जुड़ा हुआ उपकरण था, जिसके तार अलग-अलग जार और उपकरणों से जोड़े गए थे।

ये भी पढ़ें :  Akon का धमाकेदार इंडिया टूर: 3 शहरों में LIVE कॉन्सर्ट, जानें टिकट बुकिंग की पूरी डिटेल

आरके स्टूडियोज में किया गया था शूट, छा गया था YouTube पर
'इंद्रधनुष' को आज भी भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण शो माना जाता है। 'इंद्रधनुष' को मुंबई स्थित आरके स्टूडियोज में शूट किया गया था, और इसका बजट भी काफी कम था। साल 2016 जब 'इंद्रधनुष' के एपिसोड्स को यूट्यूब पर रिलीज किए गए थे, तो इसकी व्यूअरशिप काफी तेजी से बढ़ी थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment