23 अंतरराष्ट्रीय समेत 37 उड़ानों में देरी, 97 फ्लाइट्स को किया गया रद

नई दिल्ली
युद्ध विराम के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट पर रविवार को उड़ानों के संचालन में बीते दिनों के मुकाबले थोड़ा कम व्यवधान देखा गया। रविवार को कुल अंतरराष्ट्रीय समेत 37 उड़ानों में विलंब रहा और 28 उड़ानों का रद किया गया।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 16 उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई और सात उड़ानों के आगमन में विलंब हुआ। हालांकि रविवार को कोई उड़ान रद नहीं हुई। वहीं घरेलू उड़ानों की बात करें तो 14 उड़ानें यहां से देरी से उड़ी और 27 उड़ानें रद हुईं। आगमन में कोई विलंब नहीं हुआ, लेकिन एक उड़ान रद हुई।

ये भी पढ़ें :  ममता बनर्जी ने सरकार को सूचित किए बिना पानी छोड़ने के लिए डीवीसी की आलोचना की

आईजीआई एयरपोर्ट से दस शहरों की उड़ानों को रद किया
आपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद से आईजीआई एयरपोर्ट से दस शहरों की उड़ानों को रद किया गया है। इसके अलावा उड़ोनों में रोज विलंब भी हो रहा था। शनिवार को युद्धविराम की घोषणा के बाद रविवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर विलंब की संख्या में कमी देखी गई।
 
यह युद्धविराम के बाद एयरस्पेस में आंशिक स्थिरता का संकेत हो सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य है, लेकिन यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय लेकर आएं।

ये भी पढ़ें :  भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच रायपुर में विजयादशमी का भव्य पथ संचलन प्रारम्भ, 5 नगर की पांच बस्ती में हुआ पथ संचलन

डायल ने बताया- एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य
वहीं दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि सुरक्षा जांच और एयरस्पेस की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment