ग्वालियर में BSF हेडक्वार्टर के पास वर्दी में मिला युवक, जांच जारी

ग्वालियर
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जिला प्रशासन अलर्ट होकर काम कर रहा है. ऐसे में संदिग्ध रूप से गतिविधियां करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में बीएसएफ क्षेत्र टेकनपुर के पास मकोड़ा गांव में एक संदिग्ध युवक बीएसएफ की वर्दी में बिलोआ पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. पुलिस ने सख्ती बरती और उसका आई कार्ड मांगा तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. युवक फर्जी तरीके से बीएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहा . पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल जाटव निवासी खीरदपुर जिला मुरैना उत्तरप्रदेश का निवासी बताया.

ये भी पढ़ें :  MP में ‘धनकुबेर’ PWD इंजीनियर पर EOW की रेड, 11 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

संदिग्ध युवक ने बताया कि उसका भाई बीएसएफ में है. उसने उसकी वर्दी पहन रखी है. हालांकि जांच में पता चला कि उसका कोई भाई बीएसएफ में नहीं है. युवक के पास से एक बैग भी मिला है. बैग पर राहुल सिंह यूनिट HTC लिखा है. बैग में दो जोड़ी कपड़े भी पुलिस को मिले हैं. फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर उससे आगे की पूछताछ भी की जा रही है. आरोपी युवक के पास से कोई हथियार या जासूसी उपकरण नहीं मिला.

आरोपी ने बताया, ‘मैं बीएसएफ की भर्ती में फेल हो गया था. घरवालों को मैंने झूठी जानकारी दी और कहा कि मेरा सिलेक्शन हो गया है. घरवालों को बरगलाने के लिए मैं वर्दी पहनता था. वर्दी पहनकर घर लौटता था ताकि घरवालों को लगे कि मैं ड्यूटी पर था.’

ये भी पढ़ें :  जबलपुर में 5 दिन से मूंग-उड़द खरीदी ठप, सर्वर डाउन से परेशान किसान

मकोड़ा में ही रहता था आरोपी  
बिलौआ थाना पुलिस राहुल जाटव ने जब थाने में सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपी ने यह भी बताया कि उसने बीएसएफ में भर्ती की परीक्षा दी थी लेकिन चयन नहीं हुआ. परिजनों को चयन की झूठी जानकारी देकर वह मकोड़ा में ही रहकर बीएसएफ की वर्दी पहनने लगा. आरोपी हमेशा वर्दी में ही घर जाता था.

बीएसएफ की हवलदार रैंक की पहने था वर्दी
आरोपी टेकनपुर बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास बीएसएफ की हवलदार रैंक की वर्दी में घूम रहा था. पुलिस ने उसे रोका और आईडी कार्ड मांगा तो वह घबरा गया. आरोपी ने खुद को संभालते हुए कहा कि वह बीएसएफ में है लेकिन कोई आईडी नहीं दिखा सका. युवक एक बैग भी लिए था.

ये भी पढ़ें :  राजनगर के केरहा धाम से कांवड़ियों ने भोले बाबा को जल अर्पित करने किया प्रस्थान

ASP निरंजन शर्मा ने बताया, ‘वर्तमान हालात को देखते हुए पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है. टेकनपुर बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास मकोड़ा गांव से एक संदिग्ध युवको को गिरफ्तार किया गया. युवक सेना की वर्दी में था. पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल जाटव बताया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह संदिग्ध हालत में यहां तक कैसे पहुंचा.’

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment