बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को फिर झटका, नहीं मिली टीम में जगह, पाकिस्तान ने इन खिलाड़ियों को दिया

कराची

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की घरेलू सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गौर करने वाली बात ये है कि इस टीम में स्‍टार बल्‍लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी समेत कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान ने कोच के तौर पर माइक हेसन की पहली सीरीज होगी, जिसके लिए 16 सदस्‍यीय टीम घोषित की गई है। बल्लेबाज सलमान अली आगा कप्तान बने रहेंगे, जबकि ऑलराउंडर शादाब खान उनके डिप्टी होंगे।

पीसीबी ने पीएसएल में प्रदर्शन के आधार पर चुनी टीम
पीसीबी के चयनकर्ताओं ने अनुभवी सफेद गेंद के खिलाड़ी फखर जमान, हारिस रऊफ और नसीम शाह को भी टीम में शामिल किया है। लेकिन बाबर आजम, मोहम्‍मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को टीम में जगह नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने घोषणा की है कि टीम का चयन मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन के दौरान प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

ये भी पढ़ें :  दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल का संन्यास का फैसला

चोट से उबरने के वाले सैम अयूब का भी चयन
मेजबान टीम में चोट से उबरने वाले आक्रामक बल्लेबाज सैम अयूब की भी वापसी हुई है। फरवरी में दूसरे टेस्ट में फील्डिंग करते समय टखने में फ्रैक्चर होने के कारण अयूब को इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही बाहर कर दिया गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा पीएसएल सीजन में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है।

ये भी पढ़ें :  IPL में इंदौर के खिलाड़ियों की धूम, रजत और वेंकटेश बरसाएंगे चौके-छक्के, आवेश स्विंग व गति से चौंकाएंगे

साहिबजादा फरहान की सात साल वापसी
 वहीं, 29 वर्षीय बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीएसएल में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है और 2018 के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम में वापसी की है। फरहान ने पीएसएल में अब तक 10 मैचों में 154.50 की स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए हैं और इस इवेंट में रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पाकिस्तान के नए कोच माइक हेसन के लिए पहली सीरीज होगी, जिसका शेड्यूल आने वाले दिनों में घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  महेन्द्र सिंह धोनी के कारण चेन्नई सुपर किंग्स में कोई नया नेतृत्व नहीं उभर रहा:संजय बांगर

पाकिस्तान टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment