मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर झगड़ने के बाद पति ने पत्नी पर फेंक दिया टॉइलट क्लीनर एसिड

नई दिल्ली
मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर झगड़ने के बाद एक पति ने पत्नी पर टॉइलट क्लीनर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता ब्यूटिशियन है। तेजाब की वजह से वह सिर और चेहरे पर काफी जल गई है। घटना 19 मई की है। उत्तर बेंगलुरु के सिदेदाहल्ली में रहने वाले दंपती में अकसर झगड़ा हुआ करता था। पति शराब का आदी था। उस दिन भी वह पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था।

ये भी पढ़ें :  भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना iPhone 16, 65 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

आम तौर पर पत्नी जब शराब के लिए पैसे देने से इनकार करती थी तो वह मारपीट करता था। घटना वाले दिन वह पीकर घर पर आया और तेज आवाज में मोबाइल पर म्यूजिक बजाना शुरू किया। पत्नी ने ऐसा करने से रोका लेकिन उसने एक ना सुनी। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोपी दौड़कर टॉइलट से तेजाब की बोतल उठा लाया और पीड़िता पर डाल दिया। आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर आए और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब भी आरोपी पति की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  भारत की नई स्पेस छलांग! SpaceX जैसी रॉकेट इंजन तकनीक पर स्टार्टअप का बड़ा दांव

पीछा करने वाले ने ऐडवोके पर फेंका तेजाब
लखनऊ में एक स्टॉकर ने महिला ऐडवोकेट पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी उसे जान से मारने और रेप की धमकी देता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। इसके अलावा वह ऐडवोकेट को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी एसिड की बोतल लेकर घर के सामने खड़ा रहा था। जब मैंने फोन का जवाब देना बंद कर दिया तो उसने मेरी दोस्त को फोन करना शुरू कर दिया। उसके डर से मैंने कोर्ट जाना भी बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें :  अग्नि-3 मिसाइल की दहाड़ से कांपी बंगाल की खाड़ी, चीन-पाक के पास नहीं इसका कोई मुकाबला

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment