बारिश का असर देशभर में सरिया की कीमतों पर देखने को मिला, भाव एक दिन में प्रति टन 700 रुपये तक घटा

भोपाल

हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का एक घर हो, जो कि आज के समय में सबसे महंगे सौदों में शामिल है. इसके लिए लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं, मोटी रकम खर्च कर जमीन खरीदते हैं और फिर उस पर लाखों खर्च कर अपने सपनों का आशियाना तैयार कराते हैं. खास बात ये है कि लोग घर बनवाने का प्लान बनाते समय इंतजार करते हैं कि इसमें यूज होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल्स के दाम (Building Materials Price) घटें, तब कंस्ट्रक्शन शुरू कराया जाए. फिलहाल देखें, तो बीते दिनों हुई बारिश के बीच देश के तमाम शहरों में सरिया की कीमतों (Sariya Price) में गिरावट आई है, जो हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में बड़ा रोल निभाता है. आइए जानते हैं दिल्ली-मुबंई (Delhi-Mumbai) से लेकर गोवा तक कीमतों में कितनी कमी आई है?

ये भी पढ़ें :  Gangrape victim ने दिया बच्ची को जन्म, बायलॉजिकल फादर का पता लगाने को किए गए 6 आरोपियों के DNA टेस्ट

हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर सरिया का असर
देश में अभी मानसून नहीं आया है, लेकिन बीते कुछ दिनों में तेज बारिश देखने को मिली है. मुंबई, महाराष्ट्र, केरल तक में बारिश ने परेशानी खड़ी की है. लेकिन, ये बारिश घर बनवाने का प्लान कर रहे लोगों के लिए राहत भरी साबित हो रही है. दरअसल, सीमेंट, रेत, ईंट और अन्य बिल्डिंग मैटेरियल के अलावा House Construction में सरिया भी बड़ा रोल निभाता है और इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव से घर बनवाने का खर्च घट-बढ़ जाता है. यही कारण है कि घर बनवाने का प्लान बनाने वाले लोग इसके सस्ता होने का इंतजार करते हैं. बरसात में आमतौर पर इसकी कीमतों में हर बार गिरावट देखने को मिलती है. मगर इस बार देश में अभी भी बारिश जारी है, लेकिन सरिया के दाम लगातार बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  नंदीग्राम जिले में अयोध्या जैसे भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य रामनवमी के मौके से ही शुरू

आमतौर पर गर्मियों के मौसम में सरिया की कीमतों (Sariya Price) में गिरावट देखने को नहीं मिलती है, लेकिन बारिश के चलते देशभर के तमाम शहरों में फिलहाल ये कम हुए हैं. 27 मई के रेट्स पर गौर करें, तो इससे पिछले दिन की तुलना में सरिया का भाव प्रति टन 200-700 रुपये तक घटा है.

TMT Steel Bar के दाम (18% GST के बिना)

 

शहर (राज्य) 27 मई 2024 (प्रति मीट्रिक टन)  गिरावट (प्रति मीट्रिक टन)
रायपुर 43,100 रुपये  100 रुपये
रायगढ़ 42,700 रुपये 100 रुपये
मुज्जफरनगर 45,300 रुपये 300 रुपये
भावनगर 46,500 रुपये 300 रुपये
दुर्गापुर (WB) 42,300 रुपये 400 रुपये
कोलकाता 42,300 रुपये 400 रुपये
गोवा 47,100 रुपये 700 रुपये
इंदौर 47,000 रुपये 200 रुपये
जालना 46,700 रुपये 500 रुपये 
मुंबई 47,000 रुपये  300 रुपये 
जयपुर 45,400 रुपये 200 रुपये
दिल्ली 46,200 रुपये  400 रुपये
राउरकेला 43,700 रुपये 100 रुपये
चेन्नई 47,500 रुपये 200 रुपये
ये भी पढ़ें :  मणिपुर में खत्म हुआ राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन से बहाल हुई सरकार

घर बैठे चेक कर सकते हैं लेटेस्ट रेट 
सरिया के दाम (Sariya Rate) में हर रोज बदलाव होता है और आप अपने शहर में सरिया का लेटेस्ट प्राइस आयरनमार्ट (ayronmart.com) वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि यहां प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से सरिया की कीमतें बताई जाती है और इन पर सरकार द्वारा तय 18 फीसदी की दर से जीएसटी (GST) अलग से लागू होता है.

 

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment