Breaking
19 Nov 2026, Thu

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने झाँसी में एशिया के पहले नेट-जीरो पुस्तकालय का किया अवलोकन

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने झाँसी में एशिया के पहले नेट-ज़ीरो पुस्तकालय का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह मॉडल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास के विजन का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें :  पत्नी के महाकुंभ जाने से नाराज हो गया पति, कोर्ट में लगाई है तलाक की अर्जी

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। राज्य में सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास शिक्षा, ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को एकीकृत करते हुए विकास को नई दिशा देते हैं।

ये भी पढ़ें :  MP News: 20 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, 4 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक; केंद्र ने जारी की सूची

झांसी पुस्तकालय झांसी विकास प्राधिकरण (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा निर्मित किया गया है। झाँसी पुस्तकालय को विश्व बैंक की सहयोगी संस्था अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) द्वारा एशिया का पहला नेट-ज़ीरो पुस्तकालय घोषित किया गया है। इस पुस्तकालय ने शत-प्रतिशत ऊर्जा बचत प्राप्त की है। इसकी सम्पूर्ण ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति स्थानीय नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर पैनलों और विंड टरबाइन के माध्यम से की जाती है। यह परियोजना भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्य 2070 के अनुरूप भी है।

ये भी पढ़ें :  विवाह पूर्व कुंडली मिलान से ज्यादा जरूरी है सिकल सेल कार्ड का मिलान : राज्यपाल श्री पटेल

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *