20 दिन पहले हुई शादी, नवविवाहिता ने दी जान

गौरेला पेंड्रा मरवाही

एक नवविवाहिता ने कनेर का जहरीला बीज खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी महज 22 दिन पहले ही गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा से शादी पेंड्रा के सोन बचरवार गांव में हुई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पूर्व प्रेमी पर ब्लैकमेल एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मूक-बधिर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को को 25 वर्ष कैद यथावत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को माना सही

जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा में रहने वाली आरती बंजारे की शादी 22 दिन पूर्व 8 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के सोन बचरवार गांव के रहने वाले युवक के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी। बेटी की शादी करने के बाद लड़की के परिजन काफी खुश थे और उसके बाद आरती को चौथिया लेवाकर मायके लेकर आ गए थे। पांच दिन पूर्व ही आरती अपने मायके सारबहरा आई थी।

ये भी पढ़ें :  मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे, मंदिर में मची भगदड़, एक बुजुर्ग महिला की मौत

जिसके बाद आरती ने अपनी भाभी को बताया कि उसने कनेर का बीज खा लिया है और वह मरने वाली है। उसकी भाभी ने तुरंत घर वालों को इसकी खबर दी और परिजन आनन-फानन में आरती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर उसकी तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मामले में परिवार के लोगों ने आरती बंजारा के पूर्व प्रेमी पर शक जताया है। उनका कहना है कि पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से आरती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment