दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल गया, जारी हुआ येलो अलर्ट

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल गया। तेज आंधी के कारण दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  देश में नहीं होगी स्पेक्ट्रम नीलामी, मस्क से भिड़े अंबानी तो सरकार को लेना पड़ा फैसला

मौसम विभाग की मानें तो 1 और 2 जून को दिल्ली के साथ ही NCR के इलाकों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आंधी तूफान के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है।

मौसम विभाग ने 3 और 4 जून को भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इन दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि इन दोनों ही दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमंगल की कामना के साथ काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 जून को दिल्ली एनसीआर में बारिश तो नहीं होगी लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दोनों ही तारीखों पर अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  गोवंश के आहार में हरा चारा और साइलेज को शामिल करें : मंत्री पटेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment