Musk का ऐलान, लॉन्च किया XChat, मिलेंगे WhatsApp जैसे कई फीचर्स

नई दिल्ली

Elon Musk के X प्लेटफॉर्म ने एक नया मैसेजिंग फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम XChat है. इसकी फीचर की मदद से एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन, ऑटो डिलेटेड मैसेज और किसी भी तरह की फाइल्स सेंड करने का ऑप्शन मिलेगा. यह फीचर अभी बीटा वर्जन में है.

Elon Musk ने  पोस्ट करके इस फीचर की जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा, नए XChat को रोलआउट किया जा रहा है, जो इनक्रिप्शन, Vanishing messages और फाइल सेंड करने का ऑप्शन देता है.

Bitcoin-style इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया है

मस्क ने दावा किया है XChat में Bitcoin-स्टाइल इनक्रिप्शन का इस्तेमाल किया है और इसको एकदम न्यू आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. मस्क ने अन्य पोस्ट में बताया है कि  XChat  की मदद से यूजर्स ऑडियो और वीडियो कॉल्स भी कर सकेंगे. इसके लिए मोबाइल नंबर को लिंक करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें :  टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति मलिक की बिगड़ी तबीयत

Elon Musk का पोस्ट

XChat अभी टेस्टिंग फेज में  

टेकक्रंच की रिपोर्ट्स के मुताबिक, XChat अभी टेस्टिंग फेज में है और कुछ लोगों पर इसकी टेस्टिंग भी हो रही है. हालांकि अभी तक कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि यह आम लोगों के लिए कब तक जारी हो जाएगी. X प्लेटफॉर्म ने इनक्रिप्ट मैसेजिंग सर्विस की शुरुआत साल 2023 में की थी और उस दौरान यह सर्विस लिमिटेड लोगों के लिए शुरू की गई थी.

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि कलश विसर्जन कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

WhatsApp से होगा मुकाबला

XChat  में वे सभी फीचर्स दिए गए हैं जो इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के अंदर मिलते हैं. हालांकि WhatsApp में मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होता है. जबकि XChat में मोबाइल नंबर को कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी.

End To End Encryption क्या होता है?

End-to-End Encryption एक सिक्योरिटी सिस्टम है और इसका मकसद डेटा सेंडर और रिसीवर के बीच सुरक्षित रूप से पहुंचाना है. इस बीच में भी कोई शख्स इसको डिकोड नहीं कर सकता है.

ये भी पढ़ें :  अरबपति सिंगर मडोना के कपड़े हुए चोरी, वापस लाने वाले को मिलेगा इनाम

उदाहरण के तौर पर समझें तो जब आप किसी को मैसेज भेजते हैं, तो वह मैसेज आपके डिवाइस पर Encrypt हो जाता है. इसके बाद वह इंटरनेट की मदद से आगे ट्रांसफर होता है. ऐसे में रिसीवर के पास पहुंचते ही मैसेज Decrypt हो जाता है. यह फीचर WhatsApp, Signal, और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के अंदर मिलता है.

 

Share

Leave a Comment