ऑपरेशन सिंदूर में भारत के नुकसान पर फिर बोले सीडीएस अनिल चौहान, नतीजा मायने रखता है

नई दिल्ली
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर से टिप्पणी की है। भारत के फाइटर जेट्स गिराने के पाकिस्तान के दावों पर उन्होंने मंगलवार को कहा कि ऐसे युद्धों में यह मायने नहीं रखता कि नुकसान क्या हुआ। इसमें अहम यह होता है कि नतीजा क्या आया। हमें नतीजे पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एक सेमिनार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो ऑपरेशन किया, उसके तहत अंदर घुसकर आतंकियों को मारा गया। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में बहुत अंदर तक जाकर आतंकियों को टारगेट किया।

ये भी पढ़ें :  उपराष्ट्रपति चुनाव: 4 दिग्गजों में से होगा चयन या BJP देगी बड़ा सरप्राइज?

उन्होंने फ्यूचर वॉर ऐंड वारफेयर विषय पर सेमिनार को संबोधित करते हुए अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बेहद क्रूर था। आज की आधुनिक दुनिया में इस तरह की चीज को एकदम स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके कारण ही नफरत फैली और फिर जंग के हालात बने। उन्होंने कहा, ‘पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत क्रूर था। उन लोगों को धर्म के नाम पर परिवारों के सामने ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इससे बहुत गुस्सा है। देश के लोगों को आतंकी हमलों की पुरानी दर्दनाक कहानियां ताजा हो गईं। अब तक देश में आतंकी हमलों के चलते 20 हजार लोग जान गंवा चुके हैं।’

ये भी पढ़ें :  नौसेना के इतिहास में पहली बार बना दिलचस्प संयोग, सगे भाई-बहन संभाल रहे अलग-अलग युद्धपोतों की कमान

बता दें कि इंटरव्यू में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि था कि ऑपरेशन सिंदूर में हमने अंदर घुसकर हमले किए हैं। भारत के फाइटर जेट्स गिराने के सवाल पर उनका कहना था कि मुख्य बात यह है कि ऐसी नौबत क्यों आई। हमसे क्या गलती हुई और हमने उससे क्या सीखा। हमने उसका क्या जवाब दिया। वहीं 7 फाइटर जेट गिराने के पाकिस्तान के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। सीडीएस अनिल चौहान का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान में अंदर तक घुसकर अटैक किया और आगे भी पहलगाम जैसी कोई हरकत हुई तो भारत जवाब देगा।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : हैदराबाद में हुई छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक, नक्सल विरोधी अभियान को लेकर बनी रणनीति

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment