केएल राहुल ने इंग्लैंड जाते ही जड़ा शतक, जुरेल और करुण नायर ने भी खूब जमाया रंग

लंदन

IPL 2025 खेलने के बाद केएल राहुल बाकी सीनियर खिलाड़ियों से पहले इंग्लैंड पहुंच गए। इस समय इंग्लैंड में इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेल रही है। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच नॉर्थेम्पटन में खेला जा रहा है। शुक्रवार 6 जून को इस मुकाबले का पहला दिन था। इस मैच में केएल राहुल खेले और उन्होंने दमदार शतक जड़ दिया। इसके अलावा ध्रुव जुरेल और करुण नायर के बल्ले से भी रन निकले, जिन्होंने पिछले मैच में भी इंडिया ए के लिए दमदार बल्लेबाजी की थी।

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स 2026: भारत ने कोरिया को 63-31 से रौंदा, कबड्डी में लगातार दूसरी बड़ी जीत

केएल राहुल ने 168 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 87 गेंदों में 52 रन बनाए। पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर ने 71 गेंदों में 40 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी के बल्ले से भी रन आए। उन्होंने 57 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 17 और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 11 रन बना सके। ईश्वरन टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने के अपने दावे को कमजोर कर रहे हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने पहली पारी में रन नहीं बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में जरूर उनके बल्ले से 68 रन आए थे।

ये भी पढ़ें :  लोकसभा में पहले चरण की कार्यवाही संपन्न, अब सदन की अगली बैठक 10 मार्च को होगी

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने 83 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस के लिए खेल रहे क्रिस वोक्स ने 3 विकेट निकाले। वहीं, जॉर्ज हिल को दो विकेट मिले। इंडिया ए का ये दौरा कई खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण था, जो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और उनको प्लेइंग इलेवन में जगह बनानी है। शतक से केएल राहुल ने अपना दावा मजबूत कर दिया है। करुण नायर भी फिर से टेस्ट खेलने के दावेदार नजर आ रहे हैं। ध्रुव जुरेल को शायद इंतजार करना पड़ सकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment