अपना खुद का उद्योग या व्यापार शुरू करने बिना ब्याज 5 लाख रुपये तक का लोन, जानें सरकार की इस योजना के बारे में

नई दिल्ली

देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाएं बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं। खास बात ये है कि यह योजना खासकर ग्रामीण और कम आय वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू की गई है, ताकि वे अपना खुद का उद्योग या व्यापार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

क्या है लखपति दीदी योजना?
लखपति दीदी योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2023 में की थी। इस योजना का उद्देश्य है कि देश की करोड़ों महिलाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने में मदद मिले। इसके लिए महिलाओं को जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है और उसके बाद उन्हें 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज का लोन प्रदान किया जाता है। यह लोन सरकार स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के माध्यम से उपलब्ध कराती है।

ये भी पढ़ें :  भारतीय वायुसेना ट्रेनर विमानों की कमी से जूझ रही, ट्रेनर एयरक्राफ्ट की भी कमी

क्यों खास है ये योजना?
बिना ब्याज का लोन: महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के मिलता है

स्वरोजगार को बढ़ावा: महिलाएं खुद का काम शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं
सरकारी सहयोग: योजना पूरी तरह सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए धोखाधड़ी का खतरा नहीं
स्किल ट्रेनिंग: व्यापार शुरू करने से पहले महिलाओं को उचित ट्रेनिंग दी जाती है

कौन-कौन ले सकता है योजना का लाभ?
इस योजना के तहत आवेदन करने से पहले महिलाओं को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा:
महिला का संबंध किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) से होना चाहिए
परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए
परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए
महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय गीत के 150 साल: पीएम मोदी बोले- वंदे मातरम को तोड़ने से बंटा देश

यदि कोई महिला इन शर्तों को पूरा करती है, तो वह योजना के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकती है।

कैसे मिलेगा लोन? क्या है प्रक्रिया?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:
    सबसे पहले महिला को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा
    इसके बाद महिला को एक व्यवसाय योजना (Business Plan) तैयार करनी होगी
    यह योजना SHG द्वारा संबंधित सरकारी विभाग को भेजी जाएगी
    सरकारी अधिकारी उस योजना की समीक्षा करेंगे
    योजना स्वीकृत होने पर महिला को बिना ब्याज का लोन मिल जाएगा

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
    आधार कार्ड
    पैन कार्ड
    आय प्रमाण पत्र
    बैंक पासबुक
    पासपोर्ट साइज फोटो
    मोबाइल नंबर
स्वयं सहायता समूह की सदस्यता प्रमाण

ये भी पढ़ें :  गर्मी से झुलसते उत्तराखंडवासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है, 26, 27, 28, 29, और 30 अप्रैल को भयंकर बारिश का अलर्ट

कितनी महिलाओं को होगा फायदा?
सरकार ने इस योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके माध्यम से देश के हर कोने में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे परिवार के लिए आय का मुख्य स्रोत बन सकेंगी।
यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद महिलाओं को समाज में सम्मान, सशक्तिकरण, और व्यावसायिक कुशलता प्रदान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जहां रोजगार के अवसर सीमित हैं, वहां यह योजना एक नई उम्मीद लेकर आई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment