दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरस रही आग, पारा 45 डिग्री के पार, IMD ने बताया- कब होगी बारिश

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आया नगर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अभी और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सुबह का तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर लगभग 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। यदि दोनों स्थितियों को मिला दें यह गर्मी से असहज करने के लिए पर्याप्त है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू चलने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप जैसा जोकर नहीं समझता वैश्विक व्यापार: ओवैसी का तीखा तंज

आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया कि अगर हम उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो अगले चार दिनों तक मैदानी इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद है, जिससे अलग-अलग जगहों पर लू की स्थिति पैदा होगी। इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
किन-किन इलाकों में बरस रही आग

ये भी पढ़ें :  8th Pay Commission पर बड़ी खबर: केंद्र सरकार ने दो अहम नियुक्तियों को दी मंजूरी, अंबिका आनंद होंगी निदेशक

सफदरजंग- 43.4 डिग्री सेल्सियस
पालम- 44.3 डिग्री सेल्सियस
लोधी रोड- 43.3 डिग्री सेल्सियस
रिज- 44.9 डिग्री सेल्सियस
आया नगर- 45.3 डिग्री सेल्सियस

वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंचा
दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी खराब हो गई है। सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 219 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस स्तर को खराब श्रेणी में ऱखता है। गर्मी और उमस के अलावा AQI एक और समस्या है जिसका दिल्ली के लोग सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  नोएडा : मालवाहक वाहनों की दिल्ली में रहेगी नो एंट्री, गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैफिक विभाग ने जारी किया प्लान

क्या बारिश से राहत मिलेगी?
दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह के मध्य तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसस भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में 13 और 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment