बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक इंडिया गठबंधन की साथी रही आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरेगी

नई दिल्ली
इस साल के अंत तक बिहार का मुखिया कौन होगा,उसपर फैसला हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के मैदान में इस बार एनडीए बनाम महागठबंधन के अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी भी है। खास बात यह है कि अब तक इंडिया गठबंधन की साथी रही आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरेगी। पार्टी ने अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसकी पुष्टि दिल्ली में आप संयोजक सौरभ भारद्वाज ने की है।

ये भी पढ़ें :  भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को धमकी मिली, 'ISIS कश्मीर' से आया मेल

मीडिया से बात करते हुए पूर्व दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि वह बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात उपचुनाव के दौरान यह तय हुआ था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी निर्धारित सीटों पर चुनाव लड़ेंगी,लेकिन आखिरी सीट पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ एक उम्मीदवार घोषित कर दिया। सौरभ ने आगे कहा कि हम बिहार चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ रहे हैं। मतलब आप इस बार बिरा विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

ये भी पढ़ें :  पूर्व सांसद आजम खान के खिलाफ दर्ज 12 प्राथमिकियों के समेकित मुकदमे में अंतिम आदेश पारित करने पर रोक

बता दें कि अब बिहार विधानसभा चुनाव को 4-5 महीने ही शेष हैं,हालांकि चुनाव आयोग ने तारीख नहीं बताई है पर ऐसा अनुमान है कि विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर के आसपास हो सकते हैं। इस बार एनडीए की तरफ से बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड,राम विलास पासवान की एलजेपी होगी तो वहीं महागठबंधन की ओर से कांग्रेस,राजद और बाकी पार्टियां हिस्सा लेंगी। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन स्वराज और आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें :  1 फरवरी से UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर्स होने पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पाएगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment