145 साल और 561 टेस्ट मैचों में पहली बार हुआ ऐसा, WTC फाइनल में घटी विचित्र घटना

लंदन 

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन गेंदबाजों का कहर रहा, दोनों टीमों ने मिलकर कुल 255 रन बनाए और 14 विकेट गिरे। कगिसो रबाडा, मार्को येनसन और मिचेल स्टार्क पूरे मैच में छाए रहे। इस दौरान कई रिकॉर्ड्स बने, लेकिन इस बीच एक बड़ी ही विचित्र घटना घटी जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। इंग्लैंड की सरजमीं पर 145 साल और 561 टेस्ट मैचों में ऐसा पहली बार देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें :  जर्मनी में भारत विरोधी लोगों से मिले राहुल गांधी, देश को बदनाम कर रहे हैं: भारतीय जनता पार्टी

दरअसल, WTC फाइनल में दोनों टीमों के नंबर-1 बल्लेबाज यानी ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों के पहले बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल पाए हो।

उस्मान ख्वाजा 20 गेंदों में बिना कोई रन बनाए कगिसो रबाडा का शिकार बने। वहीं एडन मारक्रम को पारी के पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतीर ऑस्ट्रेलियाई टीम 212 रन ही बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए। रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2025 के बाद रेस्ट करेंगे रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते है, क्‍या है वजह?

रबाडा ने इस 5 विकेट हॉल के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया। डोनाल्ड ने अपने करियर में 330 विकेट लिए थे, वहीं रबाडा के नाम अब 71 मैचों में 332 विकेट हो गए हैं। वह अब इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

रबाडा इसी के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में पांच विकेट लेने वाले काइल जैमीसन (भारत के खिलाफ 2021 फाइनल) के बाद सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। वह जैक्स कैलिस (1998 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी फाइनल) के बाद आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में ऐसा करने वाले एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी भी हैं।

ये भी पढ़ें :  वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मे मैचों की ट्रिपल सेंचुरी से विराट कोहली अब एक कदम दूर

रबाडा की इस घातक गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क चमके। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के 43 रन पर 4 विकेट गिराए। स्टार्क को दो तो कमिंस और हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली। साउथ अफ्रीका अभी भी 169 रन पीछे है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment