अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

रायपुर

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 आज एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। विमान ने दोपहर 1:17 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद यह पास के मेघाणी नगर क्षेत्र स्थित BJ मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट को भी आगामी आदेश तक रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय की पहल पर नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने मंजूर किए 230 करोड़

रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। रायपुर से इंडिगो का विमान अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता था। जिसे आगामी आदेश तक रद्द किया गया है।

विमान टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ान भरते ही विमान का पिछला हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रिहायशी इलाके में जा गिरा। दुर्घटना स्थल से भारी काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा जन औषधि सप्ताह, 7 मार्च तक होंगी स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां

विमान में 242 लोग थे सवार
विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 केबिन क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था। को-पायलट क्लाइव कुंदर 1100 घंटे का अनुभव रखते थे। इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।

राहत-बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। कई घायलों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब तक मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मेघाणी नगर और आसपास के इलाकों को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अहमदाबाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द
अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यहां से ऑपरेट होने वाली सभी फ्लाइट्स को अगली सूचना तक के लिए निलंबित कर दी गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment