भाटापारा में एक चलती वैन में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

 भाटापारा

भाटापारा में एक चलती वैन में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त वैन चल रही थी और अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक ठहर गया और वाहन चालक अपने-अपने स्थान पर रुक गए।

ये भी पढ़ें :  बौखलाए नक्सलियों जनअदालत लगाकर दो युवकों को उतारा मौत के घाट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की सहायता ली गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वैन को अज्ञात बताया है और घटनास्थल पर वाहन चालक भी मौजूद नहीं था। घटना शहर थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें :  सुहागरात पर पति से कहा- ‘दूसरे से प्यार करती हूं’, मायके लौटने के बाद दुल्हन ने खाया जहर

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और वैन मालिक एवं चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment