मथुरा में इमारत ढहने से बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान टीले पर बने मकान ढहे, 12 मलबे में दबे

मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के काम के दौरान कई माकन गिरने की खबर आ रही है। ये मकान टीले पर बने थे। हालांकि सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर अधिकारी, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है। जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  यूपी में 1 मई से शुरू होगा गन्ना जीपीएस सर्वे, किसानों को SMS से मिलेगी सूचना

अधिकारियों का कहना है कि टीमें फिलहाल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने कहा कि हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। नगर निगम की एक टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली ने सिडनी वनडे में बनाया नया रिकॉर्ड, श्रीलंकाई दिग्गज संगकारा को पीछे छोड़ा

सूत्रों का कहना है कि खुदाई के दौरान कम से कम छह घर ढह गए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि अभी कितने मकान गिरे हैं इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने मकान गिरने के कारणों के बारे में कहा कि कारणों की पुष्टि नहीं है। संभावना है कि सुबह चली आंधी के कारण भी ये हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाहगंज के माया टीला इलाके के पास हुई।

ये भी पढ़ें :  सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment