एक ही दिन में AI ने कैंसल कर दी दूसरी फ्लाइट, एयर इंडिया ने तकनीकी खराबी का बताया कारण

नई दिल्ली 
अहमदाबाद में गुरुवार को प्लेन क्रैश की घटना के पांच दिन बाद ही एअर इंडिया को एक दिन में ही दो फ्लाइट कैंसल करनी पड़ गई। एयर इंडिया ने इसके पीछ तकनीकी खामी की बात कही है। पहले फ्लाइट संख्या 159को कैंसल किया गया था। यह दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन जाने वाली थी। इसके बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि AI 143 को भी कुछ दिक्कत की वजह से कैंसल किया जा रहा है। यह फ्लाइट दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना होने वाली थी।

ये भी पढ़ें :  लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा किस प्रधानमंत्री ने फहराया? जानें नेहरू, इंदिरा और मोदी का रिकॉर्ड

एअर इंडिया ने कहा, उड़ान से पहले अनिवार्य जांच के दौरान एक कमी पाई गई थी। इसे सुधारने की कोशिश की जा रही है। हम यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा टिकट कैंसल करने वालों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा AI142 पेरिस से दिल्ली की फ्लाइट को भी कैंसल किया जा रहा है। यह 18 जून को पेरिस से रवाना होने वाली थी।

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट में CJI बीआर गवई पर वकील ने जूता फेंका, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें कि सोमवार को भी अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। एअर इंडाया का कहना है कि विमानों की कमी के चलते भी फ्लाइट कैंसल की जा रही हैं। एयर इंडिया का कहना है कि एयर स्पेस प्रतिबंधित होने और अतिरिक्त जांच के चलते अब एयरक्राफ्ट्स को समय ज्यादा लग रहा है।

अहमदाबाद से लंदन के लिए एअर इंडिया की सीधी उड़ान को पहले इसके निर्धारित कोड 'एआई-171' से जाना जाता था। अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना के बाद विमानन कंपनी ने अहमदाबाद से लंदन की उड़ानें निलंबित कर दी थीं। एयरलाइन ने सोमवार (16 जून) को सेवा फिर से शुरू की, लेकिन नए उड़ान कोड एआई-159 के साथ।’ उन्होंने बताया कि वापसी की उड़ान जिसका कोड एआई-160 था, निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार दोपहर को एसवीपीआईए में उतरी।

ये भी पढ़ें :  सागर में स्थित डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी का होगा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, केंद्र सरकार ने किए 434 करोड़ रुपए मंजूर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment